Home / Flash / बलिया पुलिस को मिली एक और सफलता, तमंचा और कारतूस के साथ टाप-10 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

बलिया पुलिस को मिली एक और सफलता, तमंचा और कारतूस के साथ टाप-10 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

राजेश पाठक की रिपोर्ट

बलिया। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के आदेश के अनुपालन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रसड़ा पुलिस टीम को सफतता मिली है। रसड़ा टीम के उप निरीक्षक वंश बहाहुर सिंह मय हमराह ने थाने के टाप-10 एवं हिस्ट्रीशीटर मानवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ प्रिन्स सिंह पुत्र श्रीकान्त सिंह (निवासी मुड़ेरा, थाना रसड़ा, बलिया) को रेलवे स्टेशन रसडा से बस स्टेशन रसडा के बीच गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास से एक तमंचा व दो जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को चालान न्यायालय भेज दिया। टीम में उप निरीक्षक संदीप यादव, कां. अजीत कुमार सिह व त्रिवेन्द्र सिंह शामिल रहे।

गिरफ्तार मानवेन्द्र प्रताप का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 97/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रसड़ा जनपद बलिया।
2. मु.अ.स. 144/2021 धारा 323,352,504,506 भादवि थाना रसड़ा जनपद बलिया।
3. मु.अ.स. 213/2021 धारा 392,411,34 भादवि थाना रसड़ा जनपद बलिया।
4. मु.अ.स. 236/2021 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट थाना रसड़ा जनपद बलिया।
5. मु.अ.स. 56/2022 धारा 504,506 भादवि थाना रसड़ा जनपद बलिया।
6. मु.अ.स. 245/2022 धारा 41, 411, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना रसड़ा जनपद बलिया।
7. मु.अ.स. 246/22 धारा 3 / 25 आर्म्स एक्ट थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
8. मु.अ.स. 247/2022 धारा 8/20 NDPS ACT थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
9. एन.सी.आर. न.62/2022 धारा 323,504 भादवि थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
10. एन.सी.आर. न. 177/2022 धारा 323,504 भादवि थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
11. एन.सी.आर. नं. 178/2022 धारा 323,504 भादवि थाना रसड़ा जनपद बलिया।
12.मु.अ.स. 482/2023 धारा 323,504,506 भादवि थाना रसड़ा जनपद बलिया।
13. नील /2022 धारा 110 जी. दिनांक 06.07.2022 थाना रसड़ा जनपद बलिया।
14. HS NO.97 ए दिनांक 25.08.2022 थाना रसडा जिला बलिया।
15. मु.अ.स. 08/2024 धारा 307,323,506 भादवि थाना कोतवाली।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *