Home / Flash / समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव का गृह जनपद पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव का गृह जनपद पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव बनाए गए देवेंद्र प्रताप (जय सिंह यादव)

————————————————–

लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

————————————————-

वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। दिन रविवार को सतहरिया में स्थित जौनपुरिया ढाबा पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप उर्फ जयसिंह यादव के अपने गृह जनपद प्रथम आगमन पर उनका माल्यार्पण और करते हुए जोरदार स्वागत किया, जय सिंह यादव ने सभी साथियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रऔर नौजवानों की समस्या को प्रमुखता से उठाते चले आए हैं और आगे भी वह गंभीर समस्याओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य रोजगार को प्रमुखता से उनकी आवाज बनकर उठाते रहेंगे, साथ ही सभी साथियों से इंडिया गठबंधन को मजबूती देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष गुड्डू सोनकर, विवेक यादव, प्रधान जंग बहादुर, सोनू यादव, ग्राम प्रधान बाबादीन यादव, दिलीप यादव, प्रेमचंद, वह अन्य लोहिया कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *