

राजेश पाठक की रिपोर्ट
बलिया। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक बेरूआरबारी के छात्रों का एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के तहत गोरखपुर का भ्रमण कराया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने हरी झंडी दिखा कर छात्रों को रवाना किया। इस अवसर पर संजय दूबे, उमेश सिंह व जय सिंह उपस्थित रहे ।
छात्रों ने गोरखपुर चिड़ियाघर, गोरखनाथ मन्दिर, रेलवे स्टेशन सहित अनेक दार्शनिक स्थलों का भ्रमण किया। बच्चें चिड़िया घर में खूब मस्ती के मूड में दिखे। जानवरों को देख कर काफी उत्साहित थे। किताबों में देखें चित्रों का असली रूप देख बच्चों की उत्सुकता देखते ही बन रही थी। एआरपी सुहैल अहमद खान व कमलेश मिश्रा ने जानवरों एवम पशु पक्षियों के बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी प्रदान किया।
नोडल शिक्षक के रूप में अजीत कुमार सिंह, अरविंद शुक्ला, पूनम सिंह व अन्नू सिंह ने छात्रों के साथ अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाहन किया। वहीं, गोरखनाथ मंदिर में बच्चों ने भगवान के दर्शन किया। वहां मौजूद हर प्रतिमा और महत्व के बारे में समझा। बच्चों के लिए यह यात्रा काफी अच्छी और शैक्षिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal
