Home / Flash / स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट

बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां एक प्रधानाध्यापक स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए मऊ लेकर चले गये। वहां उपचार भी शुरू हुआ, लेकिन शुक्रवार को इलाज के दौरान ही उनकी सांसे थम गयी। इस घटना से घर-परिवार ही नहीं, पूरा शिक्षा जगत स्तब्ध है।

नगरा थाना क्षेत्र के ईनामीपुर गांव निवासी दीनानाथ पांडेय शिक्षा क्षेत्र नगरा के ही प्राथमिक विद्यालय जेठवार पर बतौर प्रधानाध्यापक कार्यरत थे। गुरुवार को वे रोज की तरह स्कूल पहुंचे। सब कुछ ठीक था। इसी बीच, प्रधानाध्यापक स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े। शुक्रवार को प्रधानाध्यापक की मौत मऊ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान हो गयी। मौत का कारण ब्रेन हेम्रेज बताया जा रहा है। प्रधानाध्यापक की असमय मौत से परिवार में करूण-क्रंदन व चीत्कार मची है।

Check Also

महिला हित, नारी पीड़ा निवारण, नारी शक्ति के लिए समर्पित – रश्मि जैन

बालिकाओं के हित में बताया अनुभव कहा – संघर्षों से स्वर्णिम सफर तक मैंने मुश्किल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *