

राजेश पाठक की रिपोर्ट
बलिया। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 195 को टिकट दिया गया है। पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि 195 में से 28 हमारी मातृ शक्ति है, 50 से कम उम्र वाले 47 युवा उम्मीदवार हैं। अनुसूचित जाति के 27, अनुसूचित जनजाति के 18 और पिछड़ा वर्ग के 57 उम्मीदवार हैं। मालूम हो कि बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने नाम तय करने को लेकर मैराथन बैठक की थी।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal







