Home / Flash / 22 जनवरी को घर-घर जलाएं दीपक मनाएं दिपावली- शतरूद्र प्रताप सिंह

22 जनवरी को घर-घर जलाएं दीपक मनाएं दिपावली- शतरूद्र प्रताप सिंह

सब की नजर संवाददाता

महराजगंज (जौनपुर)। अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह देश और दुनिया में लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। भगवान राम के लिए लोग तरह-तरह की वस्तुएं प्राण प्रतिष्ठा के लिए भेंट कर रहे हैं. पूरे देश को 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है. क्योंकि अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को ही होनी है।इस दिन भगवान राम के स्वागत के लिए पूरे देश में दीपावली के रूप में उत्सव मनाया जाएगा. लोग अपने घरों और मंदिरों को दीयों से सजाएंगे. 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद लोग अयोध्या भगवान श्री राम का दर्शन कर सकेंगे यह सारी बातें महराजगंज ब्लॉक अंतर्गत कोल्हूआ, भटपुरा, इब्राहिमपुर आदि गांव में घूम घूम कर भाजपा नेता शतरूद्र प्रताप सिंह ने कहीं। वही जगह-जगह उनके चाहने वालों ने इनका सम्मान और स्वागत किया। वही 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर वार्ता के दौरान बताया कि अगर पार्टी हमें मौका देगी तो अवश्य जनपद वासियों की सेवा करने का अवसर हमें प्राप्त होगा। वही शतरूद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रचारक भी रह चुका हूं। तथा यूथ इन एक्शन का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते सार्वजनिक क्षेत्र एवं सरकार के साथ बखूबी काम करने का हमें मौका मिला है और पार्टी ने 2019 में बंगाल के दार्जिलिंग लोकसभा का प्रभारी भी नियुक्त किया था। जहां मैं लगातार 25 वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहा हूं।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *