

सब की नजर संवाददाता
मछलीशहर, जौनपुर। मछली शहर विधानसभा की दियांवा नाथ महादेव मंदिर पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह पहुंचे उनके स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उप जिलाधिकारी मछली शहर, वीडियो मछली शहर, सीओ मछली शहर सहित भारी संख्या में भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया । दिनेश प्रताप सिंह ने दियावां नाथ मंदिर में महादेव की 15 मिनट तक पूजा अर्चना की 3 मिनट तक पत्रकार वार्ता किये। समय भाव के कारण अपने मंच पर उन्होंने जनता से कहा कि हर घर में 22 जनवरी को दीपोत्सव करें राम जी का जन्म हो रहा है हर मंदिर पर दीपोत्सव करें और राम भजन गाऐं । जज सिंह अन्ना ने अरुआवा से बारी गांव तक सड़के चौड़ीकरण करण का टेंडर कराने का ज्ञापन दिया, और गोहका रोड से बसहरा सड़क को जिला परिषद से मरम्मत कराने का ज्ञापन सौंपा।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal