Home / Flash / जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में तहसील मड़ियाहूं के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में तहसील मड़ियाहूं के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

सब की नजर न्यूज नेटवर्क की रिपोर्ट

जौनपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में तहसील मड़ियाहूं के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण कराये। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस अवसर पर कुल 82 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमे से 10 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी मड़ियाहूं को निर्देश दिया कि परिवार रजिस्टर की नकल देने में विलम्ब न करें।
जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उसे जल्द से जल्द प्राथमिक स्तर पर ही निस्तारित कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव, पीडी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *