Home / Flash / हर व्यक्ति का मानवीय दायित्व है कि वो अपने से कमजोर व्यक्ति की सहायता करे, ताकि समाज सुचारू रूप से चलता रहे- ज्ञान प्रकाश सिंह

हर व्यक्ति का मानवीय दायित्व है कि वो अपने से कमजोर व्यक्ति की सहायता करे, ताकि समाज सुचारू रूप से चलता रहे- ज्ञान प्रकाश सिंह

ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए
————————————–

सब की नजर संवाददाता

जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी के द्वारा गांधीनगर कलेक्टरगंज मे आयोजित निशुल्क कंबल वितरण के कार्यक्रम मे ज्ञान प्रकाश सिंह मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य करने से न सिर्फ मानसिक सन्तुष्टि मिलती है, बल्कि इससे समाज का एक तबका भी सुरक्षित रहता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का मानवीय दायित्व है कि वो अपने से कमजोर व्यक्ति की सहायता करे, ताकि समाज सुचारू रूप से चलता रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जेसीआई के नगर अध्यक्ष राम अवतार अग्रहरि जी, एवं पदाधिकारीगण वीरेंद्र जायसवाल, उज्जवल सेठ, आदित्य गुप्ता एवं सभी उपस्थित कार्यकर्ता को इस नेक कार्य के लिए बधाई दिया। कार्यक्रम मे शाहगंज के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल (वर्तमान वैश्य समाज जिलाध्यक्ष ) की भी उपस्थिति रही। भारी संख्या मे क्षेत्रीय जन कम्बल वितरण का लाभ प्राप्त किये। इस ठण्ड मे कम्बल वितरण जैसा पुनीत कार्य करने के लिए जेसीआई एवं ज्ञान प्रकाश सिंह को सभी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।ठंड में कम्बल पाकर उनके चेहरे खिल उठे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *