Home / Flash / ब्राह्मण भक्ति ही सच्चे भगवत भक्त की पहचान- माधव दास

ब्राह्मण भक्ति ही सच्चे भगवत भक्त की पहचान- माधव दास

सब की नजर संवाददाता

महराजगंज, जौनपुर। क्षेत्र के भटपुरा पावर हाउस के मैदान में चल रही सप्त दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव के दौरान मथुरा की धरती से पधारे माधव दास जी महराज ने अपने वक्तव्य में कहा कि ब्राह्मण भक्ति ही सच्चे भगवत भक्त की पहचान है। भगवन को वो प्राणो से अधिक प्रिय लगता है।
“शगुन उपासक परहित निरत नीति दृढ़ नेम।ते नर प्रान सामान मम जिन्ह के द्विज पद प्रेम”।। क्षेत्र की जनता तथा माता बहने कथा का रसपान करते हुए अपने को धन्य कर रही हैं। कथा का संचालन पं. हरिश्चंद्र द्विवेदी ज्योतिषी द्वारा बड़े ही कुशलता पूर्वक किया जा रहा है। इस मौके पर कथा व्यास संत शरण त्रिपाठी, प्रकाश चंद्र विद्यार्थी, बाल व्यास आशीष द्विवेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय पं. अमर नाथ पाण्डेय, दयाशंकर सिंह, अरुण कुमार सिंह पूर्व प्रधान, पं. राम बली उपाध्याय, गिरीश उपाध्याय, सोभनाथ यादव, संजय सिंह, कृष्णा सिंह, अमरपाल सिंह, राहुल द्विवेदी एडवोकेट तथा कई सैकड़ो की संख्या में कथा प्रेमी उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *