Home / Flash / पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा एव गांव की चौपाल, कार्यक्रम का आयोजन पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशांत यादव के नेतृत्व में सम्पन्न

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा एव गांव की चौपाल, कार्यक्रम का आयोजन पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशांत यादव के नेतृत्व में सम्पन्न

भारी संख्या में पशुपालकों की देखी गई भागीदारी
————————————-
डा ०दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा राम नगर (चंदौली) में 26दिसंबर 2023को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा एव गांव की चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से पशुचिकित्साधिकारी डा०सुशांत यादव की भूमिका सराहनीय रही । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्विजेंद्र नाथ त्रिपाठी भाजपा जिला कार्यकारणीय सदस्य व ग्राम प्रधान धीरेंद्र बहादुर सिंह विशिष्ठ अतिथि रहे ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी ने गौ पूजन करके गौ का माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।कार्यक्रम में डा ०सुशांत यादव ने गौ संरक्षण, गौ वंश,बांझपन, गौ सुपुर्दगी ,पशुधन बीमा योजना, टीकाकरण, बधिया करण, एव निदान , दुग्ध उत्पादक पशुओं में पोषण , पशु प्रबंधन सम्बन्धी जानकारी दी गई।कार्यक्रम के तहत मौके पर उपस्थित 182 बड़े पशुओं और 455 भेड़, बकरी आदि का उपचार एव कृमिनाशक दवा पान , गर्भ परीक्षण,बांझपन चिकित्सा किया गया। उक्त कार्यक्रम में पशुचिकित्सा अधिकारी डा०सुशांत यादव,पशुधन प्रसार अधिकारी श्री संजय सिंह, चिकित्सा स्टाप एव पशु मैत्री श्री राम अजोर पाल, समर बहादुर,नीरज यादव, शिवम कुमार ,रोहित कुमार , विपिन सिंह , सूरज, अनिमेष मिश्रा आदि लोगों की सक्रिय रूप से भागीदारी के साथ साथ भारी संख्या में पशुपालकों की भीड़ देखी गई। डा ० सुशांत यादव ने भारतीय सहारा संवाददाता डा ० दिनेश कुमार मौर्य से बताए कि इस प्रकार गांव में चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को पशुपालन और उनके रख रखाव के प्रति पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा कार्यक्रम आयोजित करके जागरूक किया जा रहा है अभी क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *