
सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट
पवारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जौनपुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री राजनारायन चौरसिया मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा दिनांक 28.11.2023 को संदिग्ध वाहनो व व्यक्तियो की चेकिग से एक नफर अभियुक्त सत्येन्द्र कुमार मिश्रा उर्फ सचिन S/O दशरथ मिश्रा निवासी उचडीह थाना पवारा जनपद जौनपुर को एक अदद मोटरसाइकिल बिना नम्बर व 1 किलो 200 ग्राम नजायज गांजा सर्व मोहर मय नमुना मोहर के साथ दिनांक 28.11.2023 समय करीब 21.25 बजे सजई नदी पूल बहदग्राम सजईकला खुर्द से नियमानुसार गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 191/2023 धारा 379/411 भादवि व 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम सत्येन्द्र मिश्रा उर्फ सचिन उपरोक्त विरुद्ध पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्याया0 के समक्ष भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त –
सत्येन्द्र कुमार मिश्रा उर्फ सचिन S/O दशरथ मिश्रा निवासी उचडीह थाना पवारा जनपद जौनपुर उम्र करीब 38 वर्ष
अपराधिक इतिहास –
मु0अ0सं0 191/2023 धारा 379/411 भादवि व 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना पवारा जनपद जौनपुर
बरामदगी का विवरण
एक अदद मोटरसाइकिल बिना नम्बर
1 किलो 200 ग्राम नजायज गांजा
गिरफ्तार करने वाली टीम-
थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया थाना पवांरा जनपद जौनपुर
हे0का0 सर्वेश सिंह थाना पवारा जनपद जौनपुर
हे0का0 आशीष यादव थाना पवारा जनपद जौनपुर।
का0 धनन्जय यादव थाना पवारा जनपद जौनपुर।
का0 निशान्त कुमार थाना पवारा जनपद जौनपुर।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal