डा.दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट
जौनपुर। सरकार द्वारा कृषि यंत्रों पर दी जाने वाली अनुदान के सम्बंध में उपकृषि निर्देशक श्री हिमांशू पांडेय ने डा ०दिनेश कुमार मौर्य पत्रकार से बताया कि आज सरकार द्वारा किसानों के लिए आधुनिक एव उपयोगी कृषि यंत्रों की खरीददारी पर सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान राशि वरदान साबित हो रही है।श्री पांडेय ने समाचार के माध्यम से किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि कृषि बिभाग ने अन्नदाता के रूप में भूमिका निभा रहे किसानों के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों एव उपयोगी यंत्रों को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सरकार द्वारा 30नवंबर 2023से अपरान्ह 12बजे से ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है जो कि 14दिसंबर 2023 रात्रि 12बजे तक चालू रहेगी।श्री पांडेय ने बताया कि कृषक कृषि यंत्र खरीदने के लिए उपरोक्त समय में बुकिंग ऑनलाइन आवेदन करते हुए टोकन जनरेट करा लें। विभाग की तरफ से यन्त्र खरीद व सत्यापन के बाद किसानों के खाते में अनुदान धन राशि भेजी जाएगी।
किसानों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विभाग की ओर से यह योजना संचालित की जा रही है। अनुदान पर आधुनिक कृषि यन्त्र उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। श्री पांडेय ने बताया कि आवेदन करते हुए टोकन जनरेट करना अनिवार्य है ।पोर्टल पर समय समाप्त होने के बाद कोई आवेदन मान्य नहीं होगा । लक्ष्य अवशेष न रहने पर एव ई लाटरी में चयनित न होने वाले किसानों की जमानत धनराशि वापस कर दी जायेगी।चयनित किसान स्वीकृत यन्त्र खरीद कर विभाग को सूचित करेगा।
उपकृषि निर्देशक जौनपुर श्री हिमांशू पांडेय ने बताया कि बुकिंग करते समय ओ टी पी प्राप्त करने के लिए अपने या अपने परिवार के लोगों के मोबाइल नंबर से ही आवेदन किया जा सकेगा ।और सत्यापन के समय इसकी पुष्टि भी की जाएगी ।
अनुदान पर उपलब्ध आधुनिक कृषि यंत्रों के नाम है लेजर लैंड लेवलर ,पोस्टलहोल डी गर , पोस्ट होल्डर डी गर ,पोटैटो प्लांटर ,शुगर केन कटर प्लांटर,शुगर केन थ्रेस कटर, शुगर केन रैटू न मैनेजर, हैरो ,कल्टी वेटर ,पावरस्प्रेयर , मल्टी क्रांप थ्रेसर,पावर की चे फ कटर, स्ट्रा रीपर, ब्रश कटर , मिनी राइस मिल , मिनी दाल मिल , मिलेट मिल ,सोलर ड्रायर ,आयल मिल विद फिल्टर प्रेस ,पैकिंग मशीन, रोटा वेटर ,ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर , ब्रिकेट मेकिंग मशीन, यूरिया डीप प्लेस मेंट अप्ली केटर,सेल्फ प्रापेल्ड यन्त्र, पावर टिलर ,पावर विडर,,कंबाइन हार्वेस्टर विद सुपर एस एम एस राइस ट्रांस प्लांटर कस्टम हायरिंग सेंटर आदि है।
उप कृषि निर्देशक श्री हिमांशू पांडेय द्वारा बताया गया कि किसानों को 10001 रुपए से 100000 रुपए मूल्य के कृषि यंत्रों के लिए 2500 रुपए,100000 रुपए से अधिक मूल्य के कृषि यंत्रों के लिए 5000 की जमानत धनराशि यंत्रों की बुकिंग के समय ऑनलाइन जमा करनी होगी।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal