Home / Flash / जनपद जौनपुर में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता किसान वैकल्पिक उर्वरकों का करें प्रयोग – के ०के ०सिंह कृषि जिला अधिकारी

जनपद जौनपुर में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता किसान वैकल्पिक उर्वरकों का करें प्रयोग – के ०के ०सिंह कृषि जिला अधिकारी

डा. दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट

जौनपुर। जौनपुर के जिला कृषि अधिकारी श्री के ०के.सिंह ने डा. दिनेश कुमार मौर्य भारतीय सहारा संवाददाता से प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जनपद जौनपुर में फांसफेटिक उर्वरक की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है , जनपद के कृषक भाइयो को किसी क्षेत्र विशेष में उर्वरक की कमी या अधिक मूल्य पर बिक्री की शिकायत प्राप्त होती है तो वे जनपद मुख्यालय द्वारा पूर्व में प्रकाशित दूरभाष नंबर 6390400065 पर सम्पर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।जिसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए सम्बन्धित उर्वरक विक्रेता पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
इफको से 1751.00मैं 0टन डी० ए ०पी०एव 888.50 मैं 0टन , एन 0पी0के0प्राप्त हुआ हैं जिसका जिलाधिकारी महोदय के दिशा निर्देशन में पी0सी0एफ0 के माध्यम से सभी सहकारी समितियों पर प्रेषण कराया जा रहा है। आगामी दो दिनों में निजी क्षेत्र में 1300.00मै 0टन आई0पी 0एल 0 डी 0ए0पी0, 648.00मैं 0टन एन 0एफ0एल 0डी 0ए0पी0प्राप्त हो जायेगी।
फसलों की बुआई के समय फास्फेटिक उर्वरक मुख्य उर्वरक के रूप में बुआई के दौरान प्रयोग में लाई जाती है जिसकी आपूर्ति के लिए एन0पी0के0( 20:20:0:13) डी 0ए0पी0,एस0एस0पी0उर्वरकों का . प्रयोग किया जाता है। एन 0पी0के0 उर्वरक के प्रयोग से पौधो को फास्फोरस के साथ साथ नाइट्रोजन एव सल्फर की पूर्ति होती है ।न0पी0के0 बुआई के समय फसलों के लिए प्रयोग की जाने वाली एक अच्छी उर्वरक है ।साथ ही साथ डी0ए0पी0 के विकल्प के रूप में एस0 एस0 पी0 भी एक अच्छा उर्वरक है जिसके द्वारा फसलों को फास्फोरस एव सल्फर दोनों की पूर्ति होती है। अतः जनपद के किसान भाईयों को बुआई के समय संस्तुत मात्रा में एन0पी0के0और एस0एस0पी0 का प्रयोग करना चाहिए।जिससे गुणवत्ता युक्त फसलों का उत्पादन प्राप्त हो सके ।
जनपद में रवी की बुआई नवम्बर के मध्य सप्ताह से प्रारम्भ है जो कि दिसम्बर के अन्तिम सप्ताह तक होती है । जनपद में रवि फसलों के अन्तर्गत कुल 257136.00हे 0क्षेत्रफल पर खाद्यान्न फसलों की खेती की जाती है जिसमे सर्वाधिक क्षेत्रफल 215215.00 हे 0क्षेत्रफल में गेहूं के अंतर्गत है शेष क्षेत्रफल पर दलहनी , तिलहनी एव अन्य फसलों की खेती की जाती है ।
जनपद के लिए कुल फास्फेटिक उर्वरक का लक्ष्य 34882.00 मैं 0टन का है जनपद में फास्फेटिक उर्वरकों की उपलब्धता एन 0पी0के0 एव डी0ए0पी0 के रूप में 23880.00 मैं 0टन है जिसमे से 15940.00 मैं 0टन फास्फेटिक उर्वरक का वितरण कराया जा चुका है,वितरण हेतु 7940.00 मैं 0टन अवशेष है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *