
रोहित कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
प्रतापगढ़। श्रम एवं सेवायोजन (भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति) के अध्यक्ष/राज्यमंत्री डा0 रघुराज सिंह ने माँ प्रताप वासनी शीतलाधाम कटरा मेंदनीगंज में मजदूर अपना अधिकार जाने विषयक संगोष्ठी में सम्मिलित हुये और कहा कि भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान करने के सपने को मोदी जी और योगी जी सरकार कर रही है। उन्होने कहा कि एक लम्बे अरसे तक देश में जातिवादी संकीर्ण मानसिकता को फैलाकर परिवारवादी राजनीति करने वालों ने देश को खोखला करने का काम किया था लेकिन अब निरन्तर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के हित के लिये शासन की योजनाओं को मूर्त रूप देकर सीधे लाभार्थियों के खातों में शासन की धनराशि उपलब्ध कराये जाने का अनूठा प्रयोग केन्द्र एवं प्रदेश सरकार कर रही है। उन्होने कहा कि दुनिया में कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी के संकट काल से लेकर निरन्तर जन्म से मृत्यु तक के प्रत्येक अवसरों पर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार मजदूर हितों को लेकर सजगता के साथ खड़ी है। कर्मकार साथियों को प्रत्येक दशा में उनके हित में चलाई जा रही योजनाओं को उन तक पहुॅचाने का प्रयास कर रही है। उन्होने कहा कि आज मजदूर के हितार्थ धन की कोई कमी नहीं है केवल कर्मकार साथियों को अपना पंजीकरण कराये जाने की आवश्यकता है। आज श्रमिक परिवार को बेहत शिक्षा देने के उद्देश्य से ही अभी तक मण्डल स्तरों पर ही शैक्षणिक व्यवस्था की गई थी किन्तु अब सरकार प्रत्येक जिले में अटल आवासीय विद्यालय स्थापित कर सुयोग्य शिक्षकों और एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण में मजदूर साथियों के बच्चों को पठन पाठन कराये जाने का कार्य सरकार करने जा रही है।
इस अवसर पर सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री ओबीसी मोर्चा भाजपा संगम लाल गुप्ता ने कहा कि हमें आपसी लड़ाई छोड़कर अपने व अपने परिवार की प्रगति की ओर सांच को विकसित करना होगा क्योंकि आपसी लड़ाई और झगड़ों में उलझकर हम अपने नौनिहालों का भविष्य बर्बाद कर देते है। उन्होने कहा कि आपके जीवन में परिवर्तन कैसे हो यह हमारी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है पर इस परिवर्तन का लाभ उठाने के लिये हमें भी अपनी सोचं में परिवर्तन लाकर आपस के ईर्ष्या द्वेष से उबरकर अपने नौनिहालों की बेहतर शिक्षा और संस्कार की ओर ध्यान देना होगा क्योंकि वही आने वाली पीढ़ी की दिशा दशा बदल सकती है। सांसद ने कहा कि सरकार बिचौलियों को समाप्त कर सरकार की योजनाओं को सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजने का काम कर रही है बस आवश्यकता सजग रहकर योजनाओं का लाभ उठाने की जरूरत है। समारोह में 75 श्रमिक बालिकाओं को 25 हजार रूपयों का फिक्स डिपाजिट ड्राफ्ट भी अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव सहित एएलसी पाठक, अजय कुमार गुप्ता ननके, विष्णु ऊमरवैश्य, सुनील मोदनवाल, सचिन दूबे, रमेश सिंह, देवी प्रसाद तिवारी, चन्द्रशेखर पटेल, प्रदीप साहू, केके गुप्ता, अभिषेक पाण्डेय, रजत सक्सेना आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शासकीय अधिवक्ता विवेका उपाध्याय द्वारा किया गया।
इसी प्रकार अध्यक्ष/राज्यमंत्री जी टावर रूपापुर निकट विकास भवन अफीम कोठी में मजदूर संघ द्वारा आयोजित मजदूर जागरूकता कार्यक्रम में सम्मिलित हुये। इस दौरान भी श्रमिक बालिकाओं को 25 हजार रूपयों का फिक्स डिपाजिट ड्राफ्ट अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सांसद संगम लाल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, शासकीय अधिवक्ता विवेक उपाध्याय सहित प्रदीप कुमार साहू, मिथलेश सिंह, श्रीनाथ साहू, कुसुम साहू, सुषमा कुरील आदि उपस्थित रहे।
———————
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal