

सब की नजर संवाददाता
जौनपुर। रामलीला नाट्य एवं मेला समिति पाण्डेयपुर सिकरारा जौनपुर के रामलीला मंचन के सुअवसर पर ज्ञान प्रकाश सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता जौनपुर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होकर फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने रामलीला में मंचन कर रहे सभी कलाकारों से मिलकर उनको शुभकामनाएं दी। ज्ञान प्रकाश सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता का संदेश जाता है। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझे आमन्त्रित किया मै आप सभी को तहे दिल से हार्दिक धन्यवाद देता हूँ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal

