

छात्रा ने पीसीएस अधिकारी बनकर लौटी तो गुरु को चरण स्पर्श कर किया प्रणाम
——————————————–
छात्रों की सफलता ही गुरु की सबसे बड़ी गुरु दक्षिणा- शेखर आनंद पांडेय
———————————————-
वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे, इसी कहावत को चरितार्थ बिहार पीसीएस में चयनित हुई मुंगरा बादशाहपुर में स्थित स्पेक्ट्रम कोचिंग की पुरातन छात्रा प्रतिमा तिवारी ने कर दिखाया,प्रतिमा तिवारी जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर विकासखंड के अंतर्गत आदेपुर चटौरी ग्राम सभा से आती हैं, मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर उनका स्वागत लगातार किया जा रहा है, जिसके क्रम में दिन गुरुवार को मुंगरा बादशाहपुर के स्पेक्ट्रम कोचिंग में जहां प्रतिमा तिवारी ने तैयारी किया था, आज पुरातन छात्र सम्मान समारोह कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर शेखर आनंद पांडेय ने पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्रम भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया, उपस्थित छात्र- छात्राओं ने लंबे समय तक तालियों की गड़गड़ाहट से बधाई देते हुए अभिनंदन किया, संस्था के डायरेक्टर शेखर आनंद पांडेय ने प्रतिमा तिवारी के स्वभाव को बताते हुए कहा कि इनका स्वभाव शिक्षा के प्रति कठिन परिश्रम शुरू से ही पहचान थी, और कहा कि उन छात्राओं के लिए आज प्रतिमा तिवारी आइकॉन हैं,जो अपने-अपने विषय क्षेत्र में परिश्रम कर रहे हैं, छात्र हमेशा गुरु का सम्मान करते हैं लेकिन सबसे खुशी की बात यह होती है कि जब सफल हुए छात्रों का सम्मान करने का अवसर गुरु को मिले, और वह सम्मान उन्हें करने का आज अवसर प्राप्त हुआ है, और यही अवसर एक गुरु के लिए सबसे बड़ी गुरु दक्षिणा होती है, यह कहते हुए संस्था के डायरेक्टर भावुक होते हुए, आंखों में आंसू आ गए, छात्रों के बीच में पीसीएस अधिकारी बनकर पहुंची प्रतिमा तिवारी ने अच्छे अंक लाने के टिप्स दिए, और कविता लाइन के माध्यम से कड़ी मेहनत करने के प्रति उत्साह वर्धन किया। प्रतिमा तिवारी के साथ उनके अभिभावक भी पहुंचे थे जहां उनका भी माल्यार्पण और अंग वस्त्रम भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया, कार्यक्रम के अंत में पीसीएस में चयनित प्रतिमा तिवारी ने प्रेस वार्ता भी किया।
इस अवसर पर अनुपम पांडेय, कृष्णा तिवारी, विजय नंद तिवारी, देवी शंकर तिवारी, अनन्या मिश्रा, व अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal

