

सब की नजर संवाददाता
बदलापुर, जौनपुर। विधायक बदलापुर द्वारा आयोजित बदलापुर महोत्सव के प्रथम दिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के कार्यक्रम मे वरिष्ठ भाजपा नेता जौनपुर ज्ञान प्रकाश सिंह उपस्थित होकर नव विवाहित जोड़ो को बधाई दिया। साथ ही इस विशाल कार्यक्रम के लिए विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा जी को शुभकामनायें भी प्रेषित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, क्षेत्र बौद्धिक शिक्षण प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश मिथिलेश नारायण जी से बदलापुर महोत्सव के दौरान मुलाक़ात का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर पूज्य सन्त श्री मौनी जी महाराज, श्री राज कुमार दास जी, श्री राजू दास जी, बापू चिन्मयानन्द जी, आदरणीय मंत्री श्री सतीश शर्मा जी, मा. क्षेत्रीय अध्यक्ष (काशी क्षेत्र) श्री दिलीप पटेल जी, ज़िलाध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह जी, मा. विधायक श्री रमेश सिंह जी, पूर्व विधायक सुषमा पटेल जी सहित पार्टी पदाधिकारीगण सहित हजारों जनपद वासी उपस्थित रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal

