Home / Flash / ग्राम पंचायत अधिकारी विनीत सिंह के ऊपर लगा गाली गलौच देने का आरोप, शिकायत पहुंची डीएम के पास

ग्राम पंचायत अधिकारी विनीत सिंह के ऊपर लगा गाली गलौच देने का आरोप, शिकायत पहुंची डीएम के पास

सब की नजर संवाददाता

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुँगराबादशाहपुर ब्लाक खण्ड क्षेत्र के गांव लौंह निवासी भालेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारी विनीत सिंह के ऊपर आरोप लगाया है कि सिक्रेट्री विनीत सिंह द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल नही दिया जा रहा है। डीएम जौनपुर को दिऐ शिकायत में भालेंद्र सिंह ने सिक्रेट्री विनीत सिंह के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त सिक्रेट्री द्वारा नकल मांगने पर गाली गलौच और धमकी दिया जाता है। शिकायत में कहा गया है कि 15 वाँ वित्त योजनाओं पर लीपापोती करके धन उगाही करते हैं जिससे ग्राम पंचायत का कार्य सुचारू रुप से नही किया जा रहा है। शिकायत मे कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति सिक्रेट्री के पास जाता है तो उससे गाली गलौच किया जाता है और सिक्रेट्री बोलते हैं कि मेरी पकड़ ऊपर तक है मेरा कोई कुछ नही विगाड़ सकता है। इन तमाम मामले को लेकर जब सिक्रेट्री विनीत सिंह के मोबाइल पर फोन किया गया तो उन्होंने फोन को रिसीब नही किया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *