

सब की नजर संवाददाता
शाहगंज,जौनपुर। पट्टी नरेंद्रपुर, जौनपुर कलेक्ट्रेट परिषद में आज समाजसेवी जज सिंह अन्ना का दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन आमरणअनशन बिना अन्य जल के जारी है वही अभी तक चिकित्सा विभाग की टीम नहीं पहुंची है और जिला अधिकारी कार्यालय से कोई ऑफिसर संपर्क करने नहीं आये है गाड़ी चोरी मामले को लेकर पट्टी नरेंद्रपुर बाजार में जनता सड़कों पर उतर चुकी है और चौराहा घेर करके पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद जिला अधिकारी मुर्दाबाद के नारे लगा रही है मामला है पट्टी नरेंद्रपुर बाजार के अर्जुन सिंह नामक किराना व्यवसाई का पिकअप पर लदा चार लाख का किराने का सामान पिकअप सहित 29अगस्त की रात में ताला काट कर चोरी हो गया पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची वहीं पट्टी नरेंद्रपुर बाजार के व्यापारी भयभीत हो चुके हैं और चोरों के भय से अपना शटर गिरने को मजबूर हो गए हैं जज सिंह अन्ना के आमरण अनशन पर जिला प्रशासन द्वारा अमल नहीं किए जाने के कारण ग्रामीणों ने पट्टी नरेंद्रपुर बाजार चौराहा घेर लिया है और सड़कों पर जिला प्रशासन के खिलाफ उतर गए हैं जब तक वाहनों की चोरी नहीं रोका जाता और चोरी हुई वाहन को सामान सहित वापस नहीं किया जाता है जनता का यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा । जनता का कहना है कि योगी सरकार की घोषणाएं यह अधिकारी कर्मचारी मिट्टी में मिला दे रहे हैं और छोरियों की भ्रष्टाचारियों की भरमार हो गई है ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal