दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर ब्लाक अन्तर्गत आज कल मच्छरों के काटने से क्षेत्र में डेंगू ,मलेरिया जैसे जानलेवा बुखार जंगल में आग की तरह पांव पसार रहा है जिसकी वजह से क्षेत्रीय लोग दहशत से डरे और सहमे की जिन्दगी जी रहे हैं।जहां क्षेत्रीय लोग डरे सहमे हुए हैं वही शासन प्रशासन के लोग कुंभकरणीय नीद में सो रहे हैं।ऐसे में खास करके ग्रामीण क्षेत्रों की जनता घबड़ाई हुई है भारतीय सहारा और सब की नजर समाचार के माध्यम से कुंभकर्णी नींद में सो रहे शासन व प्रशासन के लोगों के साथ साथ मुंगरा बादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी ,सतहरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक के साथ साथ मुख्य चिकित्साधिकारी जौनपुर को कुंभकर्णी नींद से जगाना चाहते हैं कि बहुत देर तक सो चुके ।जनहित में जनसुरक्षा के लिए क्षेत्र में मच्छरों के प्रकोप से बचाव कार्य में जनकल्याण के लिए दबा का छिड़काव कराकर जानलेवा जैसी बीमारी से निजात दिलाए। अन्यथा क्षेत्रीय जनता सड़क पर उतरने पर मजबूर हो जायेगी। इसका खामियाजा शासन प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के लोगो को भुगतना पड़ेगा। अब देखना ये है कि कुंभकर्णी नीद में सो रहे स्वास्थ्य विभाग की नीद कब खुलती है,खुलती भी है कि नही ये तो वक्त ही बताएगा। अभी हाल में ही हसनपुर ग्राम सभा और भीखपुर दल्लू के पूरा में डेंगू के मरीज पाए गए। फिर भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से न तो जांच पड़ताल हुई न ही मच्छरों से बचाने के लिए किसी प्रकार की दवा का छिड़काव ही कराया गया । उत्तर प्रदेश सूबे के माननीय मुख्यमंत्री जी व स्वास्थ्य मंत्री जी को इस समाचार के माध्यम से अवगत कराते हुए क्षेत्रीय जनता पुरजोर मांग करते है कि क्षेत्र में अविलंब दवा का छिड़काव कराएं।अन्यथा डेंगू ,मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी से त्राहि त्राहि मच जाएगा।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal