Home / Flash / टी.बी मरीजों को हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क मे वितरित किया गया पौष्टिक सामग्री का किट

टी.बी मरीजों को हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क मे वितरित किया गया पौष्टिक सामग्री का किट

सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। ‘विश्व रोगी सुरक्षा दिवस’ के दिन रविवार को “हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट कोदहूं” पर “प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान -2025” के अंतर्गत, मुंगरा बादशाहपुर के टीबी के 25 मरीजों को निःशुल्क “पौष्टिक सामग्री की किट” वितरित की गई व उन्हें खाने के तरीके हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट के स्वास्थ्य सलाहकार सुधाकर दुवे ने बताया । उन्होंने मरीजों को सलाह दिया कि वे लोग रेगुलर दवा लेते रहें। उन्हें रेगुलर दवा खाने के लिए भी प्रेरित किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में चौकी प्रभारी, सतहरिया सुरेंद्र कुमार सिंह ने टीबी के मरीजों को किट देते हुए कहा कि सिर्फ दवा का किट लेना तक ही सीमित नही रहना चाहिए बल्कि दवा को डाक्टर के बताने के अनुसार नियमित उसका सेवन करना चाहिए ताकि आपका मर्ज जल्द से जल्द ठीक हो और आपलोग स्वस्थ रहें। उन्होंने हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा का डा. सुधाकर दुवे की अच्छी पहल है जो ग्रामीणांचलों में ऐसे ट्रस्ट की सथापना किया है। अतिथि वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी राकेश मिश्रा ने भी हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट के प्रबंधक और स्वास्थ्य सलाहकार सुधाकर दुवे की इस पहल की सराहना किया। वहीं अतिथि स्पेक्ट्रम कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर डा. शेखर आनंद पाण्डेय ने मरीजों को संबोधित करते हुए कहा कि टीबी को भयंकर बिमारी नही है मात्र कुछ ही महीने तक दवा खाने से आराम मिल जाएगा और आप लोग बिल्कुल स्वस्थ हो जाऐंगे। भारतीय सहारा राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक और समाजसेवी श्याम शंकर पांडे ने कहा कि ग्रामीणांचलों में हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट ने जो पहल टीबी के मरीजों के लिए किया है वो अति सराहनीय कदम है। उन्होंने हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट के स्वास्थ्य सलाहकार सुधाकर दुवे जी को ऐसी पहल के लिए बधाई दिया है। इस मौके पर शीतला प्रसाद दुबे ने जागरूकता कविता लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुंगरा बादशाहपुर के लगभग सभी दिशाओं से आए हुए टीबी मरीजो को किट के साथ-साथ उसके सेवन के तरीके भी बताएं गए और जब तक उनके टीबी की दवा चलती रहेगी तब तक यह किट उन्हें वितरित किया जाएगा। इस मौके पर हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट के स्वास्थ्य सलाहकार सुधाकर दुवे द्वारा अतिथियों को सील्ड और वृक्ष का पौधा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में श्री घनश्याम केसरी जी, श्री त्रिभुवन मौर्य जी, श्री सुरेंद्र पांडे जी सम्मानित ग्रामवासी, क्षय रोगी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *