Home / Flash / ग्राम चौपाल “गांव की समस्या गांव में समाधान सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा हसनपुर में चौपाल कार्यक्रम संपन्न

ग्राम चौपाल “गांव की समस्या गांव में समाधान सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा हसनपुर में चौपाल कार्यक्रम संपन्न

बिकास खंड अधिकारी ने गांव की समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों को निजात दिलाने के लिए ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
—————————————

डा. दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट

मुँगराबादशाहपुर,जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा राम चौकी में जनसमस्याओं को सुनने के बाद ग्राम सभा हसनपुर में पूर्व निर्धारित “ग्राम चौपाल ” गांव की समस्या गांव में ही समाधान सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनहित कार्यक्रम में विकास खण्ड अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह,सहायक बिकास अधिकारी पंचायत शिव शंकर मिश्र , सहायक बिकास अधिकारी कृषि विवेक सिंह, विनोद कुमार क्षेत्रीय लेखपाल , ग्राम पंचायत सचिव मृतुंज्य मिश्र, ग्राम प्रधान टी एन यादव , जिला सह संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी डा ०दिनेश कुमार मौर्य, ग्राम रोजगार सेवक संघ ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती गीता कनौजिया ,पंचायत सहायक स्वेता मौर्य, सफाई कर्मी इंद्रजीत यादव, उमाकांत मौर्य पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, डा ०अनिल कुमार मौर्य, इन्द्र बहादुर कनौजिया, एव अन्य ग्रामीण जन चौपाल कार्यक्रम में शामिल रहे ।
चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिकास खंड अधिकारी श्री सिंह ने जन समस्याओं को सुने और जन समस्याओं से ग्रामीणों को तत्काल निजात दिलाने के लिए सम्बन्धित कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल निकासी, नाली ,पुराने ऊबड़ खाबड़ खड़ंजो पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इन समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों की समस्याओं को कार्यवाही रजिस्टर पर अंकित कर के निजात दिलाई जाय । बिकास खंड अधिकारी द्वारा दिए गए सम्बन्धित कर्मचारियो को आदेश पर तो ग्रामीण जनता के चेहरे पर तो खुशी से आशा की किरण तो झलकने लगी। अब देखना ये है कि उनके आदेशों का कर्मचारियों द्वारा कितना पालन होता है पालन होता भी है कि हवा हवाई ही साबित होता है ये तो वक्त ही बताएगा। सबसे बड़ी समस्या तो डा ०दिनेश कुमार मौर्य के घर से दिलीप कुमार मौर्य, महेन्द्र कुमार मौर्य, लाल जी मौर्य , अमरेज् मौर्य के घर के सामने से जानें वाले खड़ंजा के बगल से नाली न हो ने के कारण थोड़ी सी वर्षात होने के बाद खड़ंजा पर पानी का जमाव महीनो लगा रहता है देखने से ऐसा प्रतीत होता हैं कि अपनी शैशवा अवस्था में हिलोरे ले रही नदी और तालबों से कम नहीं। जल जमाव होने से कीड़े मकोड़ों और मच्छरों से मलेरिया ,डेंगू जैसी तमाम जानलेवा बीमारी उत्पन्न होने के कारण ग्रामीणों के सामने अन्यान्य समस्याएं सुरसा की भांति मुंह बाए खड़ी रहती है। जब कि सरकार का सख्त आदेश है कि बस्तियों में जल भराव नही होना चाहिए आज उपरोक्त मौर्या बस्ती में आजादी के सात दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी स्थिति वही बनी हुई है कि ढाक के तीन पात। डा ०दिनेश कुमार मौर्य के घर से मुंगरा बादशाहपुर से प्रयागराज राजमार्ग तक जाने वाली खड़ंजा सड़क जर्जर हो जाने के कारण अपने फूटे भाग्य पर आठ आठ आंसू बहाने पर मजबूर हैं उसका आंसू पोछने वाला कोई नहीं है अब देखना ये है कि अभी हाल ही में नवागंतुक विकास खंड अधिकारी मुंगरा बादशाहपुर ब्लाक में कार्यभार संभाल ने वाले बिकास पुरुष के नाम से जाने पहचाने जाने वाले श्री सिंह की ममता मई नजर कब पड़ती है। पड़ती भी है कि नही। काश उनकी नजर इस खड़ंजे पर पड़ जाती तो निष्प्राण अपने को महसूस कर रही खड़ंजा का शायद जीर्णोधार हो जाता। कुछ हो या न हो ग्रामीणों को श्री सिंह के दिए हुए आश्वासन से एक आशा की किरण तो झलक ही गई है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *