

डा. दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर,जौनपुर। मुँगराबादशाहपुर ब्लाक परिसर में राजकीय बीज भंडार पर नेशनल मिशन आल एडिविल आयल (आयल सीड) योजना अन्तर्गत किसानों को जिले से आए के ०पी ०सिंह ( रा ०सु ०मि० ) तकनीकी सहायक अधिकारी ने योजना के बारे सम्पूर्ण जानकारी विस्तृत रूप से दिए। सहायक विकास अधिकारी विवेक सिंह ने कृषि में तिलहन के विषय में जानकारी देते हुए किसानों को तिलहन की खेती करने के लिए और अधिक उत्पादन बढ़ाने के लिए जानकारी देते हुए किसानों को तिलहन में लगने वाले रोग व उपचार के विषय में भी जानकारी दिए। अमित कुमार श्रीवास्तव सश्य विज्ञान विशेषज्ञ ने तिलहन में लगने वाले रोग और उत्पादन कैसे बढ़ाएं इन सब बातों को विस्तार रूप से बताए।
बीज गोदाम प्रभारी सुनील वर्मा ने बीज गोदाम पर आने वाले बीजों की गुणवत्ता और सरकार द्वारा किसानों को मिलने वाली सब्सिडी के विषय में बताते हुए किसानों से आग्रहकरते हुए कहा कि किसान भाई अपने उत्पादन को बढ़ाने के लिए अच्छे किस्म के बीज और उपचारित बीज बोते हैं तो जर्मिनेश का प्रतिशत बढ़ जाता है जब जर्मिनेशन का प्रतिशत बढ़ेगा तो पैदावार भी बढ़ेगा।प्रशिक्षण शिविर में किसानों की भारी संख्या में भीड़ देखी गई।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal