
सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट
पवारा , जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जौनपुर के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष राजनारायन चौरसिया के कुशल मार्गदर्शन मे आज दिनांक 16.09.2023 को उ0नि0 बासुदेव प्रसाद मय हमराह द्वारा ग्राम कुंवरपुर थाना पवारा से मु0अ0सं0 156/2023 धारा 354 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त उदयभान सिंह उर्फ अरूण सिंह पुत्र स्व0 रामदुलार सिंह निवासी ग्राम कुंवरपुर थाना पवांरा जौनपुर को ग्राम कुंवरपुर से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्याया0 के समक्ष भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1 उदयभान सिंह उर्फ अरूण सिंह पुत्र स्व0 रामदुलार सिंह निवासी ग्राम कुंवरपुर थाना पवांरा जौनपुर
अपराधिक इतिहास –
मु0अ0सं0 156/2023 धारा 354 भा0द0वि0 थाना पवारा जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 बासुदेव प्रसाद थाना पवांरा जनपद जौनपुर
2.हे0का0 सर्वेश सिंह थाना पवारा जनपद जौनपुर
3.हे0का0 सर्वेश कुमार थाना पवारा जनपद जौनपुर।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal