कोतवाली कटरा क्षेत्रान्तर्गत चार बदमाशों द्वारा कैश लूट कर फरार होने में सफल –
————————————————
अब मीरजापुर में अपराधी चोर उचक्के हत्यारों का मनोबल बढ़ने लगा –
————————————————
योगेश देव पाण्डेय की रिपोर्ट
मीरजापुर। जनपद दिनांक 12.09.2023 को थाना को0कटरा क्षेत्रांतर्गत डंकीनगंज बेलतर स्थित एक्सिस बैंक के सामने 02 मोटर साइकिल पर सवार चार बदमाशों द्वारा कैश वैन से लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया । कैश वैन के गार्ड जय सिंह द्वारा बदमाशों को रोकने की कोशिश करने पर बदमाशों द्वारा गार्ड जय सिंह को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया तथा अन्य तीन व्यक्ति 1. बहादुर लाल गौड़ पुत्र शिवनाथ निवासी विन्ध्याचल थाना विन्ध्याचल मीरजापुर उम्र करीब 45 वर्ष, 2. अखिलेश कुमार पुत्र चैतन्य राय निवासी पड़री थाना पड़री को0देहात मीरजापुर उम्र करीब 40 वर्ष भी उक्त घटना में की गयी फायरिंग में घायल हो गये । मौके से बदमाश कैश वैन से एक कैश की पेटी लूट कर फरार हो गये । सूचना पर तत्काल थाना को0कटरा पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर घायलों को जिला चिकित्सालय मीरजापुर पहुँचाया गया जहाँ इलाज के दौरान कैश वैन गार्ड जय सिंह को डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। अन्य तीन घायलों का इलाज चल रहा है तथा स्थिति सामान्य है । मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर सहित मीरजापुर पुलिस के समस्त उच्चाधिकारीगण मौजूद हैं । आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal