
सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट
पवारा , जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जनपद मे महिला मिशन शक्ति जागरुकता अभियान अन्तर्गत चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जौनपुर के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन मे थानाध्यक्ष राजनारायन चौरसिया के कुशल मार्गदर्शन मे हे0का0 सर्वेश सिंह मय हमराह द्वारा दिनांक 13.09.2023 को एक व्यक्ति मो0अयान पुत्र मो0 जुनेद निवासी तिलहरा थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर उम्र 18 वर्ष जो सरायबीका जाने वाले मार्ग के तिराहे पर आने जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील गाना गा रहा था तथा अश्लील हरकत कर रहा था , को मुखबिर खास की सूचना पर मैना तिराहा सरायबीका से समय 14.40 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त –
मो0अयान पुत्र मो0 जुनेद निवासी तिलहरा थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर उम्र 18 वर्ष
अपराधिक इतिहास –
मु0अ0सं0154/2023 धारा 294 भा0द0वि0 थाना पवारा , जौनपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. थानाध्यक्ष राजनरायन चौरसिया थाना पवांरा जनपद जौनपुर
2. हे0का0 सर्वेश सिंह थाना पवांरा जनपद जौनपुर
3. हे0का0 आशीष यादव थाना पवांरा जनपद जौनपुर
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal