Home / Flash / मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत मुंगरा बादशाहपुर विकासखंड में किया गया कार्यक्रम आयोजित, मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को लेकर ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह उर्फ फंटू भैया ने किया संबोधित

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत मुंगरा बादशाहपुर विकासखंड में किया गया कार्यक्रम आयोजित, मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को लेकर ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह उर्फ फंटू भैया ने किया संबोधित

वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर विकासखंड में मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह उर्फ फंटू भैया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 30 जून रविवार के दिन “मन की बात” रेडियो के माध्यम से मेरी माटी मेरा देश अभियान को जारी करने का ऐलान किया था ,और उन्होंने बताया था कि हमारे वीर शहीदों को इस अभियान के तहत सम्मान दिया जाएगा। ताकि आने वाली पीढ़ी भी उन शहीदों के बारे में जान सकें जिन्होंने अपने प्राण इस देश की आज़ादी में लगा दिए। और कहा कि अमृत महोत्सव को जन जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान काफी लाभदायक होगा , और लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि
पूरे देश में 9 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक यह अभियान चलाया जाएगा। जिसमें पूरे भारत की अलग-अलग जगहों पर शहीदों को सम्मान दिया जाएगा। जिसके लिए अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसी सोच को हमें और आपको मिलकर आगे ले जाना है, कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह देश पहले है बाकी बाद में, इसलिए इस अभियान को आगे ले जाने में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए इसमें किसी जाति धर्म पार्टी की बात नहीं है। इस अवसर पर एडीओ पंचायत शिव शंकर मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सनी सिंह, विधान सभा संयोजक मनीष त्रिपाठी, धर्म सिंह, गिरजा शंकर दुबे, ग्राम विकास अधिकारी विनीत सिंह, सुरेश बिंद, मंगेश यादव सहित कई ग्राम प्रधान व संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *