Home / Flash / महामहिम उपराष्ट्रपति नेपाल के पूर्व न्यायमूर्ति श्री परमानंद झा ने “शिक्षक दिवस” पर देश विदेश से आए हुऐ 30 शिक्षको को “शिक्षा रत्न अवार्ड” से सम्मानित किया

महामहिम उपराष्ट्रपति नेपाल के पूर्व न्यायमूर्ति श्री परमानंद झा ने “शिक्षक दिवस” पर देश विदेश से आए हुऐ 30 शिक्षको को “शिक्षा रत्न अवार्ड” से सम्मानित किया

सब की नजर संवाददाता

नई दिल्ली। सुप्रिमकोर्ट के कृष्ण मेनन ऑडिटोरियम में इंडियन सोसाइटी ऑफ इंटरनेशनल संस्था द्वारा आयोजित भारत नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन एवं विचार प्रेजेंटेशन में मुख्य अतिथि महामहिम उपराष्ट्रपति नेपाल के पूर्व न्यायमूर्ति श्री परमानंद झा जी ने “शिक्षक दिवस” पर देश विदेश से आए हुऐ 30 शिक्षको को “शिक्षा रत्न अवार्ड” से सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नेपाल और हिंदुस्तान के बीच बेटी और रोटी का रिश्ता है। यहाँ के लोगो को नेपाल जाने के लिए न कभी बिजा था , न है, न रहेगा । विशिष्ट अतिथि जौनपुर ज़िले के शिक्षा रत्न डॉ प्रमोद के सिंह ने शिक्षक दिवस की सुभकामनाये देते हुए कहा ” शिक्षक कभी साधारण नहीं होता प्रलय और निर्माण उसकी गोद मे खेलते है “।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ ए पी सिंह बी एस के लॉयर्स फेडरेशन के नेशनल सेक्रेटरी जनरल व संचालन सुप्रिमकोर्ट के वकील डॉ जी वी राव ने किया । कार्यक्रम में देश विदेश से आए हुए शिक्षक व सुप्रिमकोर्ट के सैकड़ों वकील उपस्थित रहे । कार्यक्रम के आयोजक व संयोजक महावीर प्रसाद टॉरडी – सलाहकार प्रथम उप राष्ट्रपति नेपाल रहे ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *