Home / Flash / वर्दी ग्रुप के अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय बने कांग्रेस कमेटी जौनपुर के पूर्व सैनिक विभाग का जिला अध्यक्ष

वर्दी ग्रुप के अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय बने कांग्रेस कमेटी जौनपुर के पूर्व सैनिक विभाग का जिला अध्यक्ष

सब की नजर संवाददाता

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश वाइस चेयरमैन सुभाष मिश्रा ने सुशील कुमार पाण्डेय ग्राम नौवाडाड़ी मुंगरा बादशाहपुर को जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के पूर्व सैनिक विभाग का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सुशील कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आशाओं के अनुरूप संगठन को गति शीलता प्रदान करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे। मुगरा विधानसभा के कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर प्रमोद के सिंह ने कहा सुशील कुमार पाण्डेय के अध्यक्ष बनने से जिले के पूर्व सैनिकों में खुशी की लहर है। इस मौके पर सुशील कुमार पाण्डेय ने कहा कि आने वाले दिन कांग्रेस के लिए उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। इस मौके पर शिक्षक कांग्रेस के संभल जिले के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अरविंद बहादुर सिंह व जौनपुर यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा महिला कांग्रेस के राजकुमारी मिश्रा के साथ सैकड़ो कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *