Home / Flash / बहनों के लिये रक्षाबन्धन पर्व पर निःशुल्क ई-रिक्शा को हरी झण्डी दिखाकर जिलाधिकारी नें किया रवाना

बहनों के लिये रक्षाबन्धन पर्व पर निःशुल्क ई-रिक्शा को हरी झण्डी दिखाकर जिलाधिकारी नें किया रवाना

योगेश देव पाण्डेय की रिपोर्ट

मीरजापुर। रक्षाबन्धन पर्व के शुभ अवसर पर महिलाओं (माता एवं बहनों) के लिये नगर में विभिन्न स्थलों पर त्यौहार के दृष्टिगत राखी बांधने के लिये अपने भाईयों के घर आने जाने के लिये निशुल्क ई रिक्शा का संचालन नगर में किया गया हैं। रोटरी क्लब एवं रोट्रेक्ट क्लब संस्था के द्वारा चलाये गये निशुल्क ई-रिक्शा का शुभारम्भ जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुये बताया कि रोटरी क्लब एवं रोट्रेक्ट क्लब के द्वारा माताओं बहनों के लिये निशुल्क ई-रिक्शा रक्षाबंधन के त्यौहार पर चलाया गया जो सराहनीय पहल है। उन्होने कहा कि इससे माताए बहने अपने भाईयों के घर आसानी से आ जा सकेंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे कार्यो के लिये अन्य संगठनों को भी आगे आने की आवश्यकता हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल एवं रोटरी क्लब एवं रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *