Home / Flash / ओवर लोड की वजह से 63 केवी का ट्रांसफार्मर जला गर्मी की तपन व अधेरे में रहने के लिए ग्रामवासी मजबूर

ओवर लोड की वजह से 63 केवी का ट्रांसफार्मर जला गर्मी की तपन व अधेरे में रहने के लिए ग्रामवासी मजबूर

डा. दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट

मुंगरा बादशाहपुर,जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम हसनपुर में बासदेव मौर्य के घर के सामने लगे 63केवी का ट्रांसफार्मर ओवर लोड होने के कारण आए दिन जला रहता है जिसके सम्बन्ध में ग्रामीण कनेक्शन धारक विभागीय अवर अभियंता व अपर अभियन्ता से कई बार शिकायत दर्ज करा चुके लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाया नही गया जब की दो दशक से ज्यादा समय से 63केवी का ही ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है दो दशक में कितने कनेक्शन विद्युत विभाग ने वितरण किया उस पर ध्यान ही नहीं दे रहा है । जब कि आज 100 केवी का ट्रांसफार्मर यदि लगाया जाय फिर भी ओवर लोड पड़ेगा । इस समाचार के माध्यम से ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के आलाकमान अधिकारियों से पुरजोर मांग करते हैं की कम से कम 100केवी का ट्रांसफार्मर लगवाने की कृपा करें जिससे आए दिन ट्रांसफॉर्मर जलने से विद्युत उपभोक्ताओं को निजात मिल सके। अब देखना ये है कि विद्युत विभाग के अधिकारी विद्युत उपभोक्ताओं की मांग पर कितना तवज्जो देते है। और कब तक ट्रांसफार्मर को लगवाते हैं।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *