

भारत के महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया –
—————————————————-
योगेश देव पाण्डेय की रिपोर्ट
मीरजपुर। 10 अगस्त को अपना दल (एस) पार्टी का नगर, चुनार, मझवां,मड़िहान, छानबे विधानसभाओं की बैठक संपन्न हुई। विधानसभाओं बैठक की अध्यक्षता का० नगर विधानसभा अध्यक्ष विजय शंकर केसरी, का० चुनार विधानसभा अध्यक्ष धनंजय सिंह पटेल, का० मझवां विधानसभा प्रभारी राधेश्याम पटेल, का० मड़िहान विधानसभा अध्यक्ष गिरीश चंद पटेल, का० छानबे विधानसभा अध्यक्ष तुलसीदास पाल आदि ने किया।
समस्त विधानसभाओं की मासिक बैठक में मुख्य अतिथिगण नगर विधानसभा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० अनिल सिंह पटेल, चुनार प्रदेश अध्यक्ष किसान मंच वंश नारायण सिंह पटेल, मझवां राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पंचायत मंच मेघनाथ सिंह पटेल, मड़िहान राज्यमंत्री आवास विकास परिषद राम लखन पटेल, छानबे ज़िलाध्यक्ष ई० राम लौटन बिंद विशिष्ट अतिथिगण नगर विधानसभा प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद, चुनार पी मुन्नीलाल पटेल, मझवां प्रदेश महासचिव आईटी मंच दुर्गेश पटेल, छानबे राष्ट्रीय सचिव किसान मंच रमाशंकर पटेल, मड़िहान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता मंच रमेश सिंह पटेल उपस्थित रहें। बैठक शुरू करने से पहले भारत के महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मुख्य एजेंडों पर विचार किया गया। मौसम, कृषि एवं विकास योजनाओं पर चर्चा, लोकसभा 2024 के चुनाव पर चर्चा, पार्टी से सम्बंधित दिशा-निर्देश एवं अनुशासन पर विचार-विमर्श, प्रत्येक जोन के संगठन पर चर्चा। उपरोक्त बैठक में मुख्य वक्ताओं द्वारा मुख्य बिंदुओं पर समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया गया कि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे और पार्टी को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें व हमारी नेता मिर्जापुर की लोकप्रिय सांसद व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल जी के द्वारा जनपद में किये गये विकास कार्यों जैसे मेडिकल कालेज, ट्रामा सेंटर, 50 बेड का आयुष अस्पताल, केंद्रीय विद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, भटौली पुल, चुनार पुल, बेलवनपुल, कोटा घाट पुल, वाराणसी रीवा हाईवे फोरलेन सड़क और बहुत से काम मिर्जापुर जनपद में हुए हैं और कई विकास कार्य पर काम हो रहा है। आमघाट रेलवे ओवर ब्रिज पुल, शास्त्री पुल के बगल में समानांतर पुल, सैनिक स्कूल इस जिले को मिली है हमें सिर्फ जनता के बीच जाकर माननीय मंत्री जी के कामों को लेकर जनता से संवाद स्थापित करना है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए हम सबको अपनी कमर कस लेनी है और कोई विधानसभा किसी से पीछे ना रहे उस हिसाब से अपने अपने विधान सभा को मज़बूती से खड़ा करना हम सभी की ज़िम्मेदारी है। अपना दल एस पार्टी का झंडा प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने घर पर अवश्य लगाएं जिससे हमारी पहचान है तथा इस वक्त बरसात की वजह से तटीय इलाकों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जन समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं को सजक रहने को कहा और जन सहायता पर विशेष ध्यान देते हुए शासन प्रशासन के साथ-साथ जनता की मदद करें। बैठक का स्थान नगर विधानसभा आशीर्वाद मैरिज लॉन, लाल डिग्गी, चुनार में भट्ठा संघ अध्यक्ष कार्यालय शिव शंकरी धाम, मझवा में विधानसभा कार्यालय पड़री, मड़िहान में ग्रामसभा नदी हार पंचायत भवन, छानबें में छानबें विधायक कार्यालय के सामने रमाकांत पटेल जी के मकान पर। समस्त विधानसभा बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष गुलाब बहादुर पटेल। उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal