
शा0 के मंशानुरूप महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध अपराधों से सम्बन्धित अभियुक्तो को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाय –
————————-
योगेश देव पाण्डेय की रिपोर्ट
मीरजापुर। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल ने की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक आहूत की गयी। समीक्षा के दौरान उपस्थित अभियोजकगणो को निर्देशित करते हुये कहा कि गैंगेस्टर एक्ट, गुण्डा एक्ट, महिला उत्पीड़न,आवश्यक वस्तु अधिनियिम मामलों में गम्भीरता से पैरवी करते हुये दोषियों को सजा दिलाये, गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमों एवं एन0डी0पी0एस0 के मुकदमों के निस्तारण में विशेष प्राथमिकता दी जाय। शासन के मंशानुरूप महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध अपराधों से सम्बन्धित वादो में शीघ्रता लाते हुये गवाहों को न्यायालय में बुलाकर गवाही दिलाया जाय तथा अभियुक्तो को कड़ी से सजा दिलायी जाय। उन्होने कहा कि सभी अभियोजकगण अपने कार्यो में प्रगति लायें, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाय। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकान्त प्रजापति सहित भी अभियोजकगण व अधिवक्ता उपस्थित रहें।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal