Home / Flash / भागवत कथा में ” स्वांस है अनमोल श्री राधे कृष्ण बोल , जीवन फिर मिले न मिले राधे कृष्ण बोल” भजन सुनकर श्रद्धालू झुमने लगे और तालियों से गूंज उठा पंडाल

भागवत कथा में ” स्वांस है अनमोल श्री राधे कृष्ण बोल , जीवन फिर मिले न मिले राधे कृष्ण बोल” भजन सुनकर श्रद्धालू झुमने लगे और तालियों से गूंज उठा पंडाल

डा. दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम हसनपुर में बाबा रामेश्वर धाम संकट मोचन शिव मंदिर पर आज चौथे दिन के भागवत कथा के मुख्य अतिथि मुंगरा बादशाहपुर विधान सभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी श्री अजय शंकर दुबे के पूज्यनीय पिता श्री सुरेश चंद्र दुबे रहे मुख्य अतिथि का जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ सह संयोजक डा ० दिनेश कुमार मौर्य , ग्राम प्रधान टी ०यन ०यादव ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। भागवत कथा में ध्रुव चरित्र और प्रहलाद चरित्र की कथा सुनकर और भजन सुनकर भारी संख्या में श्रद्धालु झूमते नाचते नजर आए। कथा के अन्त में बृजेश तिवारी ने आए हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किए।कार्यक्रम व्यवस्थापक शेषमणी मौर्य ने आरती किया । अन्त में बुद्धिराम चौरसिया द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। कमेटी के कार्यकर्ता शिव कुमार गुप्ता , राजेन्द्र कुमार मौर्य, धर्मराज यादव, बीरू मौर्य, उमाकान्त मौर्य , के साथ साथ अन्य कार्यकर्ता आए हुए लोगों के सेवा भाव में लगे रहे। भागवत कथा में मूर्ति सजाने का कार्य कु ० आकांक्षा मौर्य ने किया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *