Home / Flash / पांच दिवसीय शिव महापुराण की संगीतमयी अमृत कथा 9 अगस्त से

पांच दिवसीय शिव महापुराण की संगीतमयी अमृत कथा 9 अगस्त से

बृजेश पाण्डेय की रिपोर्ट

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के हलऊ का पूरा गांव में श्रावण मास के पावन माह में पांच दिवसीय शिव महापुराण की संगीतमयी अमृत कथा 9 अगस्त से शुरू होगी। जिसमें कथा व्यास छैल विहारी दास एवं मानस मंजरी शाकम्भरी के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया जाएगा। उक्त जानकारी आयोजक एवं सेवा निवृत्त शिक्षक प्रेमनाथ पाण्डेय एवं शोभनाथ पाण्डेय ने संयुक्त रूप में दी। उन्होंने बताया कि श्रावण मास में देवाधिदेव महादेव भगवान शिव महापुराण कथा का श्रवण करने से व्यक्ति मोक्ष प्राप्त कर लेता है। उन्होंने बताया कि कथा 9 अगस्त से शुरू हो कर 13 अगस्त तक दोपहर तीन बजे से छः बजे तक होगी। 14 अगस्त को हवन पूजन एवं प्रसाद वितरण तथा 15 अगस्त को भंडारा आयोजित किया गया है। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।आयोजक प्रेमनाथ पाण्डेय एवं शोभनाथ पाण्डेय ने श्रद्धालुओं से समय से पहुंच कर शिव महापुराण कथा का श्रवण कर अपने मानव जीवन को सफल बनाने की अपील की है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *