Home / Flash / समाजसेवी हरिप्रसाद सिंह के निधन पर शोकसभा आयोजित

समाजसेवी हरिप्रसाद सिंह के निधन पर शोकसभा आयोजित

जय प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

जौनपुर। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता राजन तिवारी के सिविल लाइन स्थित आवास राम स्वरूप भवन पर रविवार को शोक सभा का आयोजन किया गया ।
जिसमें ग्राम जरासी बजरंग नगर निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं समाजसेवी स्व० हरिप्रसाद सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त किया गया।
साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया ।शोक सभा में उपस्थित आगंतुकों से राजन तिवारी ने बताया कि स्व० हरिप्रसाद सिंह परिवार के अभिन्न अंग थे । दादी स्व० गिरिजा तिवारी जी के धर्म भाई ,वरिष्ठ कांग्रेसी एवं समाजसेवी थे । स्व० हरिप्रसाद सिंह के निधन का गहरा दुख हुआ है। अभिभावक हरिप्रसाद सिंह जी की आकस्मिक विदाई हम सभी को हृदय से व्यथित कर रही है। उनके निधन से हम सभी को खालीपन सा महसूस हो रहा है। इस दौरान तिलकधारी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधान लिपिक विजय बहादुर सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि हरिप्रसाद सिंह सोसाइटी डॉ राम उग्रह सिंह जूनियर हाई स्कूल पोखरा डोभी के अध्यक्ष थे, स्व० सिंह शुरू से ही जीवन के प्रत्येक बिंदु पर संघर्ष करते रहे । शोक सभा में उपस्थित पूर्व डाक अधीक्षक प्रभाकर त्रिपाठी ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभा में अधिवक्ता अरुण कुमार पांडे,रामा शंकर पाठक, मुकेश पांडे, हौसिला प्रसाद उपाध्याय, लालमणि यादव, श्रीराम, मो० इदरीश, उमानाथ यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *