


डा ०दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट
मडियाहूं ,जौनपुर। वैदेही सीड कम्पनी मडियाहूं के तत्वाधान में यू पी एल कम्पनी द्वारा यूनी मार्ट की स्थापना की गई जिसके उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्री धनंजय सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी संघ एव बिशिष्ट अतिथि ऋषिकेश सिंह भूमि संरक्षण अधिकारी जौनपुर रहे ।
कार्यक्रम में यू पी एल कम्पनी कृषि मे उपयोग किए जाने वाले कृषि निवेशों की पहचान कैसे करें कृषकों के समक्ष प्रदर्शन कर दिखाया गया तथा ड्रोन मशीन द्वारा कीटनाशक दवा का छिड़काव कैसे करें इसका भी प्रदर्शन कृषकों के समक्ष करके दिखाया गया।
यूनी मार्ट द्वारा स्थापित कृषक समाधान केन्द्र से किसानों को उचित मूल्य पर कृषि निवेश के साथ साथ कम्पनी द्वारा निशुल्क मृदा परीक्षण , फसल बीमा, और मौसम से संबन्धित समस्त जानकारी भी उपलब्ध कराई जायेगी उचित मूल्य पर किसानों को कीटनाशी एव अन्य कृषि रसायनों के छिड़काव हेतु ड्रोन मशीन भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।जिन्हे कृषि से संबंधित तकनीकी जानकारी एव कृषि निवेशों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी के ०के ०सिंह , कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ ०राकेश कुमार सिंह ,डा ० संदीप कुमार सिंह के साथ साथ प्रगति शील किसानों मे डा ०रजनीश सिंह, सुरेन्द्र कुमार सिंह, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, राजेश कुमार सिंह ,अरबिंद कुमार सिंह,धीरज कुमार एव अन्य क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर समारोह के आयोजक वैदेही सीड कम्पनी मडियाहूं के प्रो ० आकाश सिंह एव प्रदीप सिंह द्वारा कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों एव किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal