

जय प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट
सुजानगंज( जौनपुर)। क्षेत्र के प्रणवमृ स्कूल पर रविवार के दिन राजपूत एकता मंच द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें संगठन को गति देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश तथा जिले स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए राजपूत एकता मंच सुजानगंज के अध्यक्ष गंगेश बहादुर सिंह के आह्वान पर कोर कमेटी सुजानगंज के सदस्यो के विचार विमर्श के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर एडवोकेट विपुल सिंह, महामंत्री विजय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष दीनेश प़ताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रिंकू सिंह, प्रदेश युवा अध्यक्ष नीरज सिंह, प्रदेश महामंत्री हुबनाध सिंह, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव उग्रसेन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रामदुलार सिंह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के साथ अन्य पदो पर मनोनीत करते हुए संरक्षक डा प्रमोद के सिंह ने कहा आजसभी लोग अपने समाज के लिए किसी न किसी प्रकार सेे सहयोग की भावना रखते हुए लोगो की सहायता कर रहे हैं उसी प्रकार राजपूत एकता मंच द्वारा सभी समुदाय के लोगों को साथ लेकर विकास के पथ को अग्रसर करते रहेंगे ।किसी भी समुदाय के लोगों के ऊपर अत्याचार होते नहीं देखा जाएगा हर वर्ग के लोगों का साथ देते हुए यथा संभव हर प्रकार की मदद की जाएगी। जहां पर बबलू सिंह, राजू सिंह, राम प़वेश सिंह, सुरेंदर सिंह के साथ तमाम लोग क्षत्रिय समाज से उपस्थित रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal
