
आजमगढ़ (ब्यूरो)
लालगंज, आजमगढ़। झोलाछाप डाक्टर अजय कुमार पुत्र मुराती मेम निवासी कटघरलालगंज वार्ड नं 9 में अपनी माता के द्वारा बनाए गए घर में ही फर्जी नर्सिंग होम चलाता है ।
नगर पंचायत कटघरलालगंज के वार्ड नं 3 आर्य नगर के रहनेवाले भीखू सोनकर की बहू रानी सोनकर 32 वर्ष नौ माह की गर्भवती महिला थी दिनांक-23 जुलाई को सुबह रानी सोनकर को कुछ दिक्कत होने पर परिजनों ने बच्चा पैदा होने की शंका में झोलाछाप अजय कुमार को दिखाया और अजय कुमार ने तुरन्त अपने यहाँ भर्ती कर लिया और अपनी समझ के हिसाब से बोतल, इंजेक्शन आदि चलाता रहा परिजनों का आरोप है कि बुधवार 26 जुलाई को सुबह करीब दस बजे रानी सोनकर की मृत्यु हो चुकी थी और आनन फानन में झोलाछाप अजय कुमार ने वाराणासी के लिए रेफर कर दिया गर्भवती मृतका-रानी सोनकर को आक्सीजन लगा कर एक डाक्टर एक कर्मचारी के साथ एम्बुलेंस कराकर वाराणासी भेज दिया जहाँ डाक्टरों ने रानी सोनकर को मृत घोषित कर दिया ।
वाराणसी से वापस आते समय साथ में गये डाक्टर व कर्मचारी रास्ते में ही उतरकर भाग लिए परिजन मृतका-रानी सोनकर को लेकर झोलाछाप डाक्टर अजय कुमार के घर पर बने नर्सिंग होम पर पहुँच कर हंगामा खड़ा कर दिये यह हंगामा चार पांच घंटे तक चला मृतका-रानी सोनकर की एक पुत्री लगभग 5वर्ष की है और पति रोजी-रोटी के लिए परदेश में नौकरी करता है ।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है सूचना पर देवगांव प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे व चौकी प्रभारी लालगंज देवेन्द्र नाथ दुबे पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर पीड़ित बाँके लाल सोनकर पुत्र भीखू सोनकर की तहरीर पर झोलाछाप अजय कुमार व उसकी पत्नी जो कि फर्जी नर्स का काम करती है पर मुकदमा पंजीकृत कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया गया है झोलाछाप अजय कुमार इस समय मौके से फरार हो गया है ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal