

डा ०दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट
फूलपुर, प्रयागराज । फूलपुर थाना अन्तर्गत बुढ़िया के इनारा से मुबारकपुर जाने वाली सड़क आजादी के सात दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी आज अपने फूटे भाग्य पर आंसू बहा रही है जब कि उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ पूरे उत्तर प्रदेश में गड्ढा मुक्त सड़क का ढिढोरा पीटते व वाहवाही में अपनी पीठ थपथपाते नही थक रहे हैं वही पर देखा जाय तो चुनाव के समय क्षेत्र की समस्याएं कालनेमी रूपी प्रत्याशियों को चुनाव के समय तो दिखाई देता है और भोली भाली जनता के सामने खूब घड़ियाली आंसू बहा कर दिल जीत कर उनके वोट पर चुनाव जीत जाते हैं और जीतने के बाद जब क्षेत्र की जनता सुरसा की भांति मुंह बाए क्षेत्र की समस्या उनके सामने लेकर जाते हैं तो केवल कोरा आश्वासन देकर लौटा देते है कि जल्द ही समस्याओं से निजात मिल जायेगा ।क्षेत्रीय जनता सात दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी क्षेत्र की सड़क जैसे अन्यान्य समस्याओं के मकड़जाल से निजात नही पा सकी । उदाहरण के लिए बुढ़िया के इनारा से मुबारकपुर रोड पर गड्ढा मुक्त सड़क पर आज बिन बरसात के ही तालाब व नदी के समान ले रही हिलोरे अपनी बयथा बया करने में कम नही है। जब कि बुढ़िया के इनारा से अगरा पट्टी , सर्वाडीह, चकदानी,अगहुआ,कोनार, मैलहन इमिलिहा, कुसेहटा, मुबारकपुर कपसा, आदि गांव में आने,जाने का एक मात्र वही रास्ता है।सबसे भयावह स्थिति तो तब होती हैं जब क्षेत्रीय लोगो के परिवार में अचानक गम्भीर बीमारी से ग्रसित रोगियों और गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए नजदीकी कोई अस्पताल न होने के कारण फूलपुर , व प्रयागराज ले जाते समय गढ़ युक्त सड़क पर गाड़ियों के उछाल से उनके प्राण पखेरू निकल जाते हैं।सबसे बड़ी समस्या तो बुढ़िया के इनारा के पास तालाब और नदी में तब्दील गड्ढा मुक्त सड़क पर आए दिन लोगो का एक्सीडेंट हो रहा है जिस पर आज तक न शासन के लोगों की न प्रशासन के लोगों की नजर पड़ रही है ऐसे में क्षेत्रीय जनता शासन प्रशासन से पुरजोर मांग करते है कि उक्त सड़क को बनवाया जाय अन्यथा क्षेत्रीय जनता सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो जायेगी । जिसका खामियाजा शासन प्रशासन के लोगों को भुगतना पड़ेगा। अब देखना ये है कि क्षेत्र में अन्यान्य समस्याओं के मकड़जाल से निजात दिलाने के लिए कौन आगे पहल कदमी करता है कोई करता भी है कि नही ये तो वक्त ही बताएगा।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal