Home / Flash / जौनपुर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में मिला कन्हैया कुमार से, छात्र संगठन को मजबूत करके युवाओं को जोड़ा जाय कांग्रेस से- डॉ प्रमोद के सिंह

जौनपुर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में मिला कन्हैया कुमार से, छात्र संगठन को मजबूत करके युवाओं को जोड़ा जाय कांग्रेस से- डॉ प्रमोद के सिंह

जय प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डा. प्रमोद के. सिंह के नेतृत्व में एनएसयूआइ के राष्ट्रीय प्रभारी एवं जेएनयू विश्वविद्यालय दिल्ली के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार से मुलाकात कर छात्र संगठन को मजबूत करके युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस में शामिल करने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा किया। कांग्रेस नेता डा. प्रमोद के. सिंह ने कहा कि छात्रों और युवाओं को लोकसभा चुनाव से पहले ही तत्परता के साथ कांग्रेस में शामिल करने के लिए अभियान चलाया जाय।
कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल को अपनी तरफ से आश्वस्त करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि जल्द ही देश के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयो में व्यापक स्तर पर युवाओं को कांग्रेस में शामिल करने के लिए एनएसयूआइ का विशेष अभियान चलाया जाएगा। कन्हैया कुमार ने आगे कहा कि पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर युवाओं को जिम्मेदारी सौप कर छात्रों के बीच में कांग्रेस को मजबूत बनाया जाएगा। छात्रों के कांग्रेस में जुड़ते ही पार्टी के सिद्धांत, राहुल गांधी के संदेशों को हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय छात्र संगठन कांग्रेस का प्रवेश द्वार होता है। देश के बड़े बड़े नेता एन एसयूआइ से ही कांग्रेस में आये है।
कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कन्हैया कुमार को जौनपुर में आने का आमंत्रण देते हुए कहा कि जौनपुर को सिराजे हिन्द के नाम से पूरी दुनिया में जाना जाता है, जौनपुर शिक्षा का केंद्र बिंदु है। प्रतिनिधि मंडल में नीरज पांडेय, ऋषीसागर दूबे, सुंदरम पांडेय, राम आशीष यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *