Home / Flash / दो बाइकों की भिडंत में एक युवक की मौत

दो बाइकों की भिडंत में एक युवक की मौत

सब की नजर संवाददाता

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुंगरा बादशाहपुर प्रयागराज मार्ग पर कोदहू के पास शनिवार को अपरान्ह करीब दो बजे दो बाइकों की आमने सामने से हुई भिडंत में मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरायनडीह निवासी 22 वर्षीय एक बाइक चालक शिवम सरोज पुत्र राकेश सरोज की जहां घटनास्थल पर मौत हो गयी। वही दूसरा बाइक चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया।

बताते हैं कि शिवम बाइक से मुंगराबादशाहपुर आ रहा था इतने में एक बाइक पर सवार दो युवक प्रयागराज जा रहे थे जैसे ही कोदहू के पास पहुंचे दोनो की आमने सामने से भिड़ंत हो गयी। जिसमे शिवम के सिर में गंभीर चोट लगने से जहां घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी वहीं दूसरा बाइक चालक मौका मिलते ही चंपत हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु रवाना किया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *