Home / Flash / समर कैंप में बच्चों ने सीखा शास्त्रीय संगीत, मिलाएं सुर-ताल

समर कैंप में बच्चों ने सीखा शास्त्रीय संगीत, मिलाएं सुर-ताल

सब की नजर संवाददाता

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को सीखा। विद्यार्थियों ने शास्त्रीय रागों पर आधारित कुछ सुमधुर गीत की प्रस्तुति दी।

संगीत शिक्षा शिविर में त्रिशू, नंदनी ,आयुषी ,तेजस, जीनियस, सान्वी, आयुषी, ध्रुव ,किंजल, वैष्णवी, सुमित, राघव, प्रांजल, शगुन, आराध्या, कशिश व ओम समेत कुल 45 बच्चों ने प्रशिक्षण लिया।संगीत शिक्षक रिषभ पांडेय ने बताया कि बच्चों को कलात्मक अभिरुचि हुनर सीखने के लिए शास्त्रीय व सुगम गायन, सिंथेसाइजर हारमोनियम, तबला, ढोलक, गिटार, पियानो (ऑर्गन) व गायन वादन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने तबला और हारमोनियम में सरगम अभ्यास के साथ छोटे भजन गीत का अभ्यास बच्चों को कराया। साथ ही हारमोनियम के साथ अपनी आवाज से मिलान करने के गुर बताए। इस दौरान प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि मूल शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को शास्त्रीय संगीत की शिक्षा देने से बच्चों में अच्छे संस्कार का संचार होता है। संगीत व्यक्ति के जीवन में तनाव को दूर कर मुस्कुराहट लाती है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिव चंद्र तिवारी,संगीत शिक्षक रिषभ पांडेय, रंजीत गुप्ता, सुभाष मिश्रा, पूजा गुप्ता , अभिषेक गुप्ता व नीरज मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *