Home / Flash / हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राएं हुए सम्मानित-

हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राएं हुए सम्मानित-

सब की नजर न्यूज नेटवर्क

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर । नगर में स्थित रिलायंस ट्रेडर्स शॉपिंग मॉल की तरफ से हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज सुजानगंज, बी एल पी एन इंटर कॉलेज विज्ञान संजीवनी इंटर कॉलेज मुंगरा बादशाहपुर विद्यालयों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 75 से 98% अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं में सम्मानित किया गया। इनमें में कक्षा 10 की छात्रा श्रेया उपाध्याय, वैष्णवी, अंजलि, आकांक्षा ,शाम्भवी, खुशी, अविनाश, नंदिनी ,साक्षीज,बकि इंटरमीडिएट में छाया पटेल, आयुषी , विकास कुमार, रुचि, मानसी , रिया , दिव्या , सुकृति व प्रतिभा आदि को मुख्य अतिथि डॉ तुलसी प्रसाद जायसवाल व विशिष्ट अतिथि स्टोर मैनेजर उत्कर्ष सिंह ने प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि डॉ तुलसी प्रसाद जायसवाल ने कहा कि कड़ी मेहनत करने वाले कभी निराश नहीं होते। युवाओं का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास ही हमारे आने वाले कल का सुखद भविष्य होगा। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्या राजबाला सिंह ने बेटियों की शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षित जरूर करें क्योंकि बेटियां दो कुल को रोशन करती हैं।
आयोजक स्टोर मैनेजर उत्कर्ष सिंह ने मेधावी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। संचालन मैनेजर उत्कर्ष सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ राहुल जायसवाल, डॉ रोहित जयसवाल, धीरज तिवारी, महेंद्र सिंह, सुशील मिश्रा प्रधानाचार्य पंकज खन्ना व शिवम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *