Home / Flash / समर कैम्प में छात्राओं को सिखाएं आत्मरक्षा के गुण, आत्मरक्षा शिविर में प्रशिक्षण से छात्राएं बनेगी स्वावलंबन-आलोक गुप्ता

समर कैम्प में छात्राओं को सिखाएं आत्मरक्षा के गुण, आत्मरक्षा शिविर में प्रशिक्षण से छात्राएं बनेगी स्वावलंबन-आलोक गुप्ता

सब की नजर संवाददाता

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में मंगलवार को नि:शुल्क समर शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की छात्राओं को स्वावलंबन बनने के लिए आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने छात्रों को आत्मनिर्भर बनने का संकल्प दिलाया। कहां कि इससे बेटियां और महिलाएं संकट के वक्त में अपनी सुरक्षा खुद कर सकते हैं। पहले छात्राएं अपने घरों से बाहर निकल नहीं पाती थी। जिसके कारण वह शिक्षा से वंचित रहती थी। अब इसमें बदलाव आया है। मुख्य शिक्षक कोच छोटेलाल बिंदु व उनके सहयोगी शिवा सिंह पटेल, कृष्णा कुमार व आजाद सिंह ने आत्मरक्षा के लिए छात्रों को जूडो कराटे के कई प्रकार के गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि छात्राएं इस कला से विषम परिस्थितियों में अपनी आत्मरक्षा कर सकती हैं।
कहा कि हर नारी को ताइक्वांडो और जोड़ों की कला का ज्ञान होना जरूरी है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों को मनोवैज्ञानिक, बौद्धिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने की गुरु दिए गए ताकि संकट के समय अपनी रक्षा कर सकें। छात्रों के साथ आए दिन स्कूल में या फिर सड़क पर कोई ना कोई घटना की बात सामने आती है। ऐसे में इस तरह के प्रशिक्षण से उनको फायदा मिलेगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिव चंद तिवारी, सीएल बिंद,रंजीत गुप्ता, पवन कुमार ,सुभाष मिश्रा, ज्ञान कुमार व संदीप आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *