Home / Flash / थाना पवारा पुलिस द्वारा 20 शीशी नाजायज ठेके की शराब की बरामदगी व 1 नफर अभियुक्त की गिरफ्तारी

थाना पवारा पुलिस द्वारा 20 शीशी नाजायज ठेके की शराब की बरामदगी व 1 नफर अभियुक्त की गिरफ्तारी

सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट

पवारा, जौनपुर। श्री अजय पाल शर्मा पुलिस अधीक्षक जौनपुर, महोदय द्वारा अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये सघन अभियान के क्रम मे श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के कुशल निर्देशन तथा श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय मछलीशहर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पवारा श्री राजनारायन चौरसिया के मार्गदर्शन में हे.का. सर्वेश कुमार सिंह व हे.का. आशीष यादव के दिनांक 28.05.2023 बहदग्राम मडवा दोदक से मुखबिरी सूचना पर अभियुक्त गौरीशंकर बिन्द पुत्र सुरजु बिन्द निवासी ग्राम मडवादोदक थाना पवारा जनपद जौनपुर के कब्जे से करीब 20 शीशी नाजायज ठेके की शराब बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त की गिरफ्तारी की गयी, जिसके सम्बन्ध में थाना पवारा पर मु0अ0सं0 89/23 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता अभियुक्त- गौरीशंकर बिन्द पुत्र सुरजु बिन्द उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम मडवादोदक थाना पवारा जनपद जौनपुर
बरामदगी- 20 शीशी नाजायज ठेके की शराब
गिरफ्तारी टीम-
हे.का. सर्वेश कुमार सिंह थाना पवारा जनपद जौनपुर
हे.का. आशीष यादव थाना पवारा जनपद जौनपुर

दिनांकः28.05.2023 ( राजनारायन चौरसिया )
थानाध्यक्ष पवारा
जनपद जौनपुर

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *