
सब की नजर संवाददाता
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर के कटरा तिराहे के पास लावारिस हालत मिली बच्ची को मुंगरा बादशाहपुर पुलिस ने महज तीन घंटे में ही उसके घर की खोज बीन कर उसके मां-बाप को सौप दियाl पुलिस के इस सराहनीय कार्य की सराहना लोग कर रहे है।
बताते हैं कि तेजी बाजार थाना क्षेत्र के गांव भरथरी निवासी शैलेंद्र सरोज उर्फ सुनील की 5 वर्षीय पुत्री ताप्ती सरोज जो अपने माता पिता के साथ बारात में मुंगरा आई थी और वह भटक कर कटरा तिराहे के पास लावारिस हालत में रोते हुए मुंगरा बादशाहपुर के थाना प्रभारी विवेक कुमार तिवारी को गश्त के दौरान मिलीl उन्होंने बच्ची को थाने में लाकर प्रेम से पूछताछ की तो उसने बताया कि मैं अपने मम्मी पापा के साथ बरात में मुंगरा आई थी जिसको लेकर थाना प्रभारी विवेक तिवारी ने एक टीम गठित कर मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र में आई बारातों में बच्ची के संबंध में जानकारी करने को कहा छान बीन से पता चला कि उक्त बच्ची नगर के पोस्ट ऑफिस मुंगरा बादशाहपुर के आई बारात में माता पिता के साथ शामिल हुई थी l मुंगरा पुलिस ने बच्ची को 3 घंटे के अंदर सकुशल उसके मां-बाप को सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस टीम की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस सराहनीय कार्य को लेकर क्षेत्र में पुलिस की प्रशंसा हो रही है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal