Home / Flash / जनपद स्तरीय निवेश कुम्भ में सम्मानित हुए जनप्रतिनिधि, उद्यमी, मीडिया कर्मी व अन्य, कतर्नियाघाट पर बनी फिल्म तथा ओडीओपी डाक्यूमेन्ट्री का हुआ प्रर्दशन

जनपद स्तरीय निवेश कुम्भ में सम्मानित हुए जनप्रतिनिधि, उद्यमी, मीडिया कर्मी व अन्य, कतर्नियाघाट पर बनी फिल्म तथा ओडीओपी डाक्यूमेन्ट्री का हुआ प्रर्दशन

छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

——————————————

एनसीसी कैडेट्स की अगवानी ने अतिथियों का मोहा मन

—————————————–

छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

—————————————-

युवाओं के आर्कषण का केन्द्र रहा सेल्फी प्वाईन्ट व रंगोली

—————————————–
भारतीय सहारा
बहराइच । मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से प्रदेश की अर्थव्यवस्था के आकार को वन ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ाने के उद्देश्य से देश तथा विदेशों से पूंजी निवेश आकर्षित करने हेतु प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के उपलब्ध में जिला प्रशासन एवं जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र बहराइच के सौजन्य तथा आई.आई.ए. चैपटर एवं उद्योग व्यापार मण्डल बहराइच के सहयोग से सांवरिया रिसार्ट में आयोजित जनपद स्तरीय निवेश कुम्भ के दौरान गुरू कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल द्वारा पर्यावरण संरक्षण, एम्स इण्टरनेशनल इण्टर कालेज द्वारा राष्ट्रभक्ति गीत तथा ंके.पी.एस. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा कान्हा डांस की प्रस्तुति का मौजूद अतिथियों व दर्शकों द्वारा भरपूर आनन्द लिया गया।
जनपद स्तरीय निवेश कुम्भ के दौरान जिले में पर्यटकों को आकर्षित करने तथा वन एवं वन्य जीवों तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को सन्देश देने के उद्देश्य से कतर्नियाघाट पर बनी फिल्म तथा ‘‘एक जनपद-एक उत्पाद’’ की उपलब्धियों पर आधारित डाक्यूमेन्ट्री भी प्रदर्शित की गई। निवेश कुम्भ में आने वाले अतिथियों के स्वागत के लिए प्रवेश द्वार पर तैनात एनसीसी के सजीले जवानों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत करने तथा कतारबद्ध होकर कदमताल के साथ अतिथियों को ससम्मान सभागार तक पहुंचाना माहौल में रोमांच पैदा कर रहा था। कार्यक्रम स्थल पर स्थापित किये गये सेल्फी प्वाईन्ट तथा इन्द्रधनुषी रंगों से उकेरी गई रंगोली बर्बस की युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर ही थी।
समारोह स्थल पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर स्वास्थ्य कैम्प लगाया गया तथा उद्यान विभाग द्वारा लगाये पण्डाल में कृषकों द्वारा औद्यानिक उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। जबकि अग्रणी बैंक इण्डियन बैंक की ओर से भी शिविर लगाकर बैंक द्वारा संचालित ऋण योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद महा मण्डलेश्वर रवि गिरी जी महाराज, जनप्रतिनिधियों, अतिथियों, निवेशकों, मीडिया बन्धुओं व अन्य लोगों को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट आकाशदीप बधावन द्वारा जनप्रतिनिधियों, निवेशकों, उद्यमियों व अन्य को कतर्नियाघाट से सम्बन्धित मोमेन्टों भेंट किया गया। निवेश कुम्भ में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली बच्चों को स्मृति चिन्ह व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा तथा जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन तथा जिले के सम्मानित उद्यमियों, निर्यातकों एवं व्यापारियों की हौसला अफज़ाई के कारण ही कृषि प्रधान जिले में आयोजित इन्वेस्टर्स निर्यातक शिखर सम्मेलन तथा निवेश कुम्भ के दौरान लगभग 4500 करोड़ रू. के 167 निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए है। डीएम ने कहा कि यह आयोजन के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। शीघ्र ही जनपद कृषि उत्पादों के साथ-साथ औद्योगिक इकाईयों द्वारा उत्पादित सामग्री के लिए भी अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा। कार्यक्रम के अन्त में उपायुक्त उद्योग वीरेन्द्र कुमार ने सम्बन्धित का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कवि संतोष सिंह ने किया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *