

सब की नजर संवाददाता
सुजानगंज, जौनपुर। प्रणवम् स्कूल , सुजानगंज में भारत रत्न राजीव गांधी ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा “प्रणवम् ओलिंपियाड” पुरस्कार वितरण सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि दिनेश कुमार सिंह महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों अर्पिता, प्राची गुप्ता, अभ्युदय यादव को साइकिल व “एक्सीलेंस अवार्ड” देकर सम्मानित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि इस तरह की परीक्षाओं के आयोजनो से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को इस तरह के परीक्षाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शिक्षक कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर मार्कंडेय सिंह ने बच्चों के मनमोहक कार्यक्रम “वंदे मातरम्” को देखकर भावविभोर हो उठे तथा अपने संबोधन में शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कक्षा में प्रथम आने वाले 10 छात्र-छात्राओं दानियाल वारिस,सारिक सरताज, शौर्य प्रजापति, अभय सिंह,अनमोल तिवारी, दिव्यांश सोनी, ऋषिकेश तिवारी व श्रेया शुक्ला “सुपर स्टूडेंट अवार्ड” देकर सम्मानित किया ।इस मौके पर कुलदीप पाण्डेय विजय ,शंकर दूबे,दीपक तिवारी,पंकज मणि तिवारी,अजीत शर्मा, सचिन मिश्र, संदीप गुप्ता,नीता तिवारी,सुनीता सोनी,वंदना जायसवाल,सुरभि, सोनाक्षी,नीलम सोनी,अस्मिता आदि वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार सिंह जी बच्चों को “प्रतिभागी प्रमाण पत्र” देकर सम्मानित किया तथा बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं इनकी प्रतिभा को निखारना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है इस जिम्मेदारी से हमको भागना नहीं चाहिए बल्कि बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए तथाबच्चों का सहयोग करना चाहिए । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रबंधक व मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉ प्रमोद के सिंह ने किया तथा आए हुए अतिथियों के प्रति विद्यालय की प्रधानाचार्या सिल्जा प्रमोद ने आभार प्रकट किया।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal



